राजनीति / 2023-12-01 13:24:58

राजद नेता देवमुनि सिंह यादव के निधन पर राजद परिवार दु:खी, मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि । (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)

पटना.......राजद के वरिष्ठ नेता, जेपी सेनानी एवं बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवमुनि सिंह यादव का 29 नवंबर 2023 की रात राजधानी पटना स्थित मेंदाता हॉस्पिटल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे पिछले दो दशकों से ज्यादा दिनों तक पटना जिला राजद के अध्यक्ष रहे। जेपी आन्दोलन में भी वे काफी सक्रिय रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश राजद कार्यालय में पार्टी का झंडा झूका दिया गया। 30 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर को राजद के राज्य व जिला कार्यालय लाया गया। जहां राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य‌ कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, एमएलसी डॉ.रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ.तनवीर हसन, पूर्व सांसद विजय कृष्ण के अलावा राजद नेता भाई अरुण कुमार, आजाद गांधी, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, देवकिशुन ठाकुर,संजय यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, बल्ली यादव, ई.अशोक यादव, के.डी.यादव, प्रमोद राम, अभिषेक कुमार, विजय कुमार यादव, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह,रेखा पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। पटना जिला राजद कार्यालय में बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव मो.अफरोज आलम सहित बड़ी संख्या में राजद समर्थक उपस्थित थे।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld