आस्था / 2024-02-08 20:37:53

श्रद्धालुओं का अनुराग लगातार आध्यात्मिक भागवत कथा में। (गंगेश गुंजन)

दरभंगा..हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विकासात्मक समिति व श्री शारदा इंस्टीट्यूशन, लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में शिशिर कुमार कर्ण के आवासीय परिसर एचआइजी 189 मे आयोजित,श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठें दिन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य वेदानंद शास्त्री जी महाराज को संगठन के अध्यक्ष व यजमान शिशिर कर्ण एवं संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष ललन कुमार झा ने विधिवत पूजन व स्वागत कर व्यास पीठ पर स्वागत किया। श्री मद् भागवत कथा के छठवें दिन आचार्य श्री ने भगवान् के द्वारा किये गए रास का वर्णन किये। वास्तव मे रास कोई नृत्य नही है, ना ही वासनाओं से भरा कोई स्वार्थ। ये तो भगवान् के द्वारा अपने प्यारे प्रेमिओ और भक्तो के लिए उनमे समा जाने और अपने अस्तित्व को मिटाने के लिए था। जब तक जीव को ये भ्रम रहता है कि मैं हूँ तब तक उसे न ही परम गति प्राप्त होती है और ना ही भगवान् की अनन्य कृपा। महारास प्रत्येक मानव के जीवन की वो अमृत रस है जिसके बिना जीवन मे कोई आनंद ही नही है। भगवान् के वंशी से निकलने वाली हर धुन में जीव भ्रमित होकर उसे अपने बुलावे की शंका होने लगती है। यही सत्य भी है की भगवान् हमेशा ही अपने भक्तों को अपने पास ही या उनके पराधीन ही रहना पसंद करते हैं। अपने अंदर हमेशा ही भगवत भजन और नृत्य करने का एहसास होते रहना चाहिए। सोच समझकर कभी भी किसी का अपराध और अहंकार नहीं करना चाहिए। दम्भ और अहंकार हमारे जीवन की सभी अच्छाइयों का नाश कर देती है। अपनी आंतरिक सुंदरता को बनाये रखने के लिए निराभिमानी होकर उनका स्मरण वंदन करते रहना चाहिए। आगे उन्होंने भगवान् की कृपालुता के बारे में बताते हुए कहा कि अंजान रुक्मिणी के पत्र को प्राप्त कर भगवान् ने स्वतः उनके योजना के अनुसार अपहरण करके उनके साथ विवाह रचाए। उसके बाद ही अन्य विवाह किये। अतः हम अपना सर्वस्व भगवान् को अर्पित करके उनका कृपापात्र बनकर रहना चाहिए।उक्त मौके पर 94 वर्षीय आर एस एस के शीर्षस्थ स्वंयसेवक श्रीबल्लभ लाल दास,केनरा बैंक के वरिष्ठ चीफ प्रबंधक मयंक कुमार,बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुधांशु कुमार पुष्कर ,पवन कुमार कर्ण, संगठन के के. के.दत्ता उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष ललन कुमार झा, कोषाध्यक्ष पवन सिंह,कुमार सौरभ,संतोष चौधरी, वेदांग कुमार,भाजपा युवा नेता मनीष चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld