आस्था / 2024-02-27 18:21:31

हरिहरनाथ क्षेत्र में यज्ञ शुरू,श्री श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के प्रति भक्तों का बहुत रूझान। (विश्वनाथ सिंह)

सोनपुर....सोनपुर मेला स्थित यज्ञ मंडप में श्री श्री हरिहरात्मक महायज्ञ विधिवत प्रारंभ हुआ। कल हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा जुलूस के उपरांत सजे-धजे यज्ञ मंडप में आज आचार्य श्री चंद्र प्रकाश त्रिपाठी जी के आचार्यकत्व में सर्वप्रथम सनातन संस्कृति में यज्ञों के महत्व का वर्णन किया गया। यज्ञ वेदी उपाचार्य एवं अन्य ब्राह्मणों तथा यज्ञ यजमानों के लिये दैनिक आचार एवं आहार संहिता से अवगत कराया गया। इसके बाद जगतगुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर जी महाराज के साथ अन्य सभी यज्ञ ब्राह्मणों द्वारा मंडप परिक्रमा की गई एवं मंडप प्रवेश तथा पंचांग पूजन किया गया।यज्ञ मंडप में परंपरागत अरणीमंथन से अग्नि उत्पन्न कराया गया। तदुपरांत काशी से आमंत्रित ब्राह्मणों द्वारा उच्चारित मंत्रों से गूंजित वातावरण में संपूर्ण वैदिक मंत्रोपचार के साथ महायज्ञ का प्रारंभ हुआ।दोपहर में स्वामी चिंताहरण जी द्वारा कथा उपरान्त 3:00 बजे से 6:00 बजे तक परम पूज्य जगतगुरु गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर जी महाराज द्वारा श्री राम कथा किया गया। संध्या में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका रिचा शर्मा जी के भक्ति गीत एवं वृंदावन से आए हुए टीम के रासलीला ने आगत श्रोता दर्शकों का मन मोह लिया।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld