राजनीति / 2024-03-09 11:23:43

महिला दिवस पर लिए गये संकल्प के साथ मांगों के समर्थन में प्रदर्शन। (नवीन कुमार)

पटना... अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा), पटना जिला कमिटी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया इस दौरान महिलाएं संकल्पित दिखीं तथा जूलूस निकाल कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, पटना जिला की अध्यक्ष सुनिता, सचिव सरिता पाण्डेय, कौशल्या देवी, रुबी देवी, लखिया देवी, सरोज, सीमा नीतू, एस एफ आई के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी आदि कर रही थीं। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाऐं भाग ली। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि समानता, न्याय, महिला अधिकार‌ के लिए लड़ी गई लड़ाई का परिणाम है‌ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। आज भी महिलाओं के‌ साथ भेदभाव‌ शोषण, अत्याचार जोड़ो पर है। महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा बढा है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार महिला को ठग रही है। एडवा मांग करती है की लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया जाए। महिला हिंसा के खिलाफ कानून को लागू करो। स्कीम वर्कर महिला को 26,000 रु मानदेय दिया जाए। कृषि कानून वापस लिया जाए।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld