राजनीति / 2024-04-15 10:05:10

मोदी की गारंटी और संकल्प पत्र पर जनता को भरोसा-अंन्नपूर्णा देवी। (कुमार रमेशम)

कोडरमा(झारखंड) : केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “मोदी की गारंटी संकल्प पत्र 2024” केवल संकल्प पत्र नहीं, बल्कि यह मोदी पर भरोसा और नये संकल्पों की सिद्धि का प्रण है। भाजपा ने आज संकल्प पत्र राष्ट्र के समक्ष रखा है और पिछले 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए बिना किसी संदेह के यह कहा जा सकता है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी, किसान, युवा एवं अन्य सभी वर्गों के सशक्तिकरण के संकल्प पूर्ण होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास देश के विकास का एक विजन है, उस विजन को क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति, संगठन और नेतृत्व है। दूसरी ओर, इंडी गठबंधन के पास इन सभी चीजों का सर्वथा अभाव है। नेतृत्व तय करना तो उनके बस का है ही नहीं, देश के विकास का कोई विजन और उसे क्रियान्वित करने की इच्छाशक्ति का भी घोर अभाव है।सबसे बड़ी बात, जिस गठबंधन क हर दल अलग – अलग घोषणा पत्र जारी कर रहा हो और जिनमें भयंकर विरोधाभास हो, वैसे गठबंधन से समन्वित विकास की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है।बीते 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने खूबसूरती के साथ विविधता में एकता के मंत्र को आत्मसात करके सांस्कृतिक एकता से भारत की एकात्मकता का रास्ता तय किया है। अब भाजपा ने देशवासियों के संतुष्टिकरण का रास्ता चुनते हुए, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मोदी 3.0 में 'विकसित राष्ट्र' के संकल्प की पूर्ति के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा ने मोदी 3.0 में 3 करोड़ पक्के मकान बनाने का संकल्प लिया है, भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर 2025 “जनजातीय गौरव वर्ष” होगा, गरीबों के साथ साथ मध्यम वर्ग को भी पक्के मकान की गारंटी होगी, भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा, 18 सेक्टर्स में हम दुनिया में टॉप 5 पर होंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा और इस प्रक्रिया में निवेश से रोजगार का सृजन होगा, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ- युवा मतदाताओं में शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। मोदी सरकार ने एक दशक में देश के गरीबों, किसानों व वंचितों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है। एक तरफ जहाँ अन्न योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधि व पीएम मानधन से देश के करोड़ों गरीब लाभान्वित हुए, वहीं किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, खाद-बीज के दामों में कमी व फसल मूल्य में वृद्धि के कार्यों से देश के किसान भी सशक्त हुए। मोदी 3.0 में देश के गरीब, किसान, महिला, युवा व बुजुर्गों के सशक्तीकरण के प्रयासों को और अधिक गति देने के संकल्प के साथ प्रस्तुत भाजपा का यह संकल्प पत्र, सभी आयु, वर्ग व समुदाय के चहुँमुखी विकास की ‘मोदी की गारंटी’ है।आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये मोदी की गारंटी है‌।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld