विशेष / 2024-05-10 13:41:40

दिन भर बदली,रात में फुहार, ठंडी हवा के बेग ने मौसम किया सुहाना, लोग हुए मस्ताना। (सृष्टि कृष्णा)

लखनऊ(यूपी)....यूं तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टी करीब है लेकिन आकाश में घिर आये बादल ने आम व खास सभी लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है।इस सप्ताह के शुरू से मौसम का मिजाज बदलने लगा था। सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार में लगे लोगों के लिए यह जरूरी था कि मौसम सुहाना हो। दूर तक नील गगन में पसरे बादल से आस बंधी।तेज हवाओं ने दिन के तापमान को नियंत्रित किया तो वहीं रात के समय हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। पूरे यूपी के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष आम व फलों को फायदा पहुंचाया है।चुनावी कुरुक्षेत्र में प्रचार पार्टी को राहत मिली है।मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढाव देखने को मिलेगा।बहरहाल खेत और पेट दोनों के लिए यह बारिश शुभ है। वैसे मौसम के बदलाव का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ा है।फलों के लिए वर्षा अच्छा है।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld