राजनीति / 2024-06-29 21:55:38

संजय कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया गोपाल मंडल ने। (नासिर हुसैन)

दरभंगा....दरभंगा जिला जनता दल यूनाइटेड जिलाध्यक्ष, गोपाल मंडल ने जदयू नेता व राज्यसभा सांसद, संजय कुमार झा को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताया और उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामना दिया‌। साथ ही जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिस विश्वास के साथ संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। निश्चित तौर पर नीतीश कुमार एवं संजय झा के नेतृत्व में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल के साथ-साथ संपूर्ण बिहार में जनता दल यूनाइटेड नंबर वन पार्टी के रूप में स्थापित होगी।उन्होंने कहा संजय झा ने आम लोगों के बीच अपने काम के बदौलत काफी लोकप्रिय हैं ।कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान और अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। श्री मंडल ने जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld